2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शासकीय मेडिकल कॉलेज सिवनी में 50 सीटें और बढऩे की संभावना

- एनएमसी के मना करने के बाद सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय में की है अपील - फैकल्टी को लेकर एनएमसी ने किया था माना

2 min read
Google source verification
मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज

सिवनी. सबकुछ ठीक रहा तो शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए और 50 सीटों की वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो सिवनी मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों पर पढ़ाई होगी। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) में सीट बढ़ाने के लिए अपील किया गया था, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर राज्य सरकार ने सीट बढ़ाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार से दूसरी अपील की है। इस पर सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. परवेज अहमद सिद्दीकी दिल्ली से गुरुवार को सिवनी देर शाम लौटे हैं। उन्होंने च्पत्रिकाज् से बातचीत में सीट बढऩे की संभावनाओं की पुष्टि की है।


जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर कंडीपार में नवनिर्मित शासकीय मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर चल रही अटकलों पर 31 जुलाई को विराम लग गया था। उस दिन एनएमसी ने 50 सीट की मान्यता दे दी थी। इसके पूर्व एनएमसी एक बार मान्यता देने से मना कर दिया था। शुरू में मेडिकल कॉलेज ने 150 सीट पर मान्यता के लिए आवेदन लगाया था, लेकिन एनएमसी ने निरीक्षण के बाद फैकल्टी कम होने से मान्यता नहीं मिल पाई। इसके बाद डीन डॉ. सिद्दीकी ने 100 सीट पर मान्यता के लिए आवेदन किया। इस पर एनएमसी ने केवल 50 सीट पर मान्यता दी। राज्य शासन ने एनएमसी से 100 सीट बढ़ाने के लिए अपील किया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने दूसरी अपील केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से किया है।
बताया जा रहा है कि फैकल्टी में सुधार किए जाने के बाद 100 सीट बढ़ाने के लिए अपील किया गया है, लेकिन 50 सीट बढऩे की संभावना प्रबल लग रही है। यदि ऐसा हुआ तो सिवनी में एमबीबीएस की सौ सीट हो जाएगी।

वर्जन -
मैंने 150 सीट के लिए मान्यता मांगी है। 50 की मान्यता मिल चुकी है। 100 सीट पर और मिलनी है। दिल्ली से गुरुवार को मैं देर शाम सिवनी लौट आया हूं। जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

  • डॉ. परवेज अहमद सिद्दीकी, डीन शासकीय मेडिकल कॉलेज सिवनी
Story Loader