2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वात्सल्य, अनुराग, प्रेम की निर्मल जलधारा है बैनगंगा

गौ, गीता, गंगा के संरक्षण, संवर्धन के लिए सभी करें प्रयास

less than 1 minute read
Google source verification
seoni

वात्सल्य, अनुराग, प्रेम की निर्मल जलधारा है बैनगंगा

सिवनी. गौ, गीता, गंगा महामंच द्वारा चलाये जा रहे हर-हर गंगे अभियान के अंतर्गत ग्राम सुनवारा में महामंच के सदस्य पंडित रविकान्त पाण्डेय द्वारा, गौ, गीता, गंगा के संरक्षण, संवर्धन के लिए चलाए जा रहे अभियान के संबंध मे जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मां बैनगंगा अपने वात्सल्य, अनुराग, प्रेम के साथ हम सबको अपनी निर्मल जलधारा से पावन करती है। हम सबकी जीवन दायिनी, पावनी, मोक्षदायिनी मॉ बैनगंगा हम सब के लिए प्रणम्य प्राणधारा है, इसके संरक्षण संवर्धन की जिम्मेदारी हम सबकी है।
गौ, गीता, गंगा महामंच के पंडित सुमित चौबे ने बताया कि मौनी और सोमवती अमावस्या के साथ कुंभ के विलक्षण संयोग मे ग्राम सुनवारा व आसपास से आए श्रद्धालुओं द्वारा मॉ बैनगंगा का अभिषेक पूजन कर आरती उतारी गई। इस विलक्षण संयोग मे विशेष रूप से परमहंस मौनी दादा आश्रम मझगवां कुडारी से बलवंत श्रृद्धानंद सरस्वती की उपस्थिति मे यह कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।
सुनवारा क्षेत्र के श्रद्धालु जनों एवं विद्वत परिषद सिवनी के सदस्यों के साथ ही गोमती प्रसाद तिवारी, भैयालाल त्रिपाठी, दयाशंकर शुक्ल, सुंदरलाल दुबे, मंगलमूर्ति तिवारी, अशोक सुफलकर, दामोदर शुक्ल, भीमशंकर तिवारी, अटल ंिसह, शैलेन्द्र सोनी, छपारा से विजय मिश्र, रवीन्द्र चौहान, रमेश चौहान, वीरेन्द्र ठाकुर, कृष्णकांत सिंह सपत्निक उपस्थित थे, संजय मिश्र, गोविंदा कुशवाहा, हरिओम शास्त्री, सुमित चौबे, अनुश्री मिश्रा, अंकिता तिवारी, विभा दुबे, लवकुश अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित रहे।

Story Loader