1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: एनसीईआरटी अब बेचेगा ऑनलाइन बुक्स, घर बैठे मिलेंगी किताबें

आर्डर देने के सात से दस दिन के भीतर मांगी गई किताबें घर पर डिलिवर कर दी जाएंगी।

2 min read
Google source verification
PATRIKA NEWS

SCHOOL NEWS


शहडोल . शिक्षा विभाग के स्कूलों में 11वीं की पढ़ाई राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद -एनसीईआरटी की पुस्तकों से कराई जाएगी। नए सत्र से लागू प्रणाली के तहत किताबों की सहज उपलब्धता के लिए पाठ्यपुस्तक निगम ने एक नई सुविधा भी लॉन्च की है। 11वीं के विद्यार्थी अगर चाहें तो अपने कोर्स की पुस्तक निगम से सीधे ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं। आर्डर देने के सात से दस दिन के भीतर मांगी गई किताबें घर पर डिलिवर कर दी जाएंगी।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद- एनसीईआरटी ? ने अब किताबों की किल्लत दूर करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू की है। इससे स्कूल के खुलने तक 2018-19 सत्र के लिए पुस्तकों की खरीद का आदेश दे सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को भी कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। बल्कि एनसीईआरटी के वेबसाइट पर ऑनलाइन किताबों का ऑडर कर सकेंगे। पोर्टल पूरे देश में एनसीईआरटी की किताबों के बेहतर वितरण को सुनिश्चित करेगा और उनकी उपलब्धता को लेकर स्कूलों व अभिभावकों की आशंकाओं का निदान करेगा।
बताया गया है कि स्कूलों के पास यह विकल्प रहेगा कि वे एनसीईआरटी के नजदीकी विक्रेता , प्रमुख सेंटर स्थित क्षेत्रीय उत्पाद व वितरण केंद्रों - आरपीडीसी से पाठ्य पुस्तकें सीधे प्राप्त कर सकते हैं। जल्द ही कोई भी संबंधित वेबसाइट पर लॉग इन करके ऑर्डर कर सकेगा। जिसके बाद पुस्तकें उनके घरों तक नाम मात्र के डाक शुल्क पर पहुंचा दी जाएंगी। खुदरा काउंटर पुस्तकों की बिक्री जारी रखेंगे। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही विद्यार्थी और उनके अभिभावकों को परेशान होकर पुस्तक दुकानों के चक्कर लगाते देखा जाता है। कई विषय की किताबें पहुंचते तक काफी देर हो जाती है और तब तक पढ़ाई रफ्तार पकड़ लेती है और विद्यार्थी सत्र की शुुरुआत से ही पढ़ाई में पिछडऩे लग जाते हैं।

10 दिन में फ्री डिलीवरी
11वीं के विद्यार्थियों को उनकी चाही गई पुस्तक ऑनलाइन आर्डर पर मिल सकती है। पाठ्यपुस्तक निगम की वेबसाइट पर जाकर विद्यार्थी अपनी बुक मंगाने ऑनलाइन आर्डर दे सकते हैं। प्रक्रिया पूरी करने के सात से दस दिन के भीतर मांगी गई किताब या पूरा सेट उनके घर पर पहुंच जाएगा। मंगाई गई पाठ्यपुस्तकों के मूल्य की अदायगी भी विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय से संबंधित किताबों के सेट 500 से 700 रुपए मूल्य के हैं जिसका भुगतान ऑनलाइन प्रणाली से किया जा सकता है। इस माध्यम से किताबें क्रय करने पर एक और सुविधा का लाभ भी लिया जा सकता है। अगर विद्यार्थी अपने संकाय से जुड़े पाठ्यपुस्तकों का पूरा सेट ऑर्डर करते हैं तो उन्हें डाकखर्च में छूट भी प्रदान की जाएगी यानि उन्हें केवल किताबों का मूल्य ही देना होगा, घर पहुंच सेवा का नहीं।

Story Loader