1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला खेल अधिकारी से भाजपा नेता ने रखी ये डिमांड

मच गया बवाल, पढि़ए पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shahdol online

•

Updated: 30 Jan 2018, 4:22 PM IST

BJP leader has demanded from women sports officer

भालूमाड़ा- भालूमाड़ा में 29 जनवरी को खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधायक कप ट्रॉफी विवादों में उलझ गई, आयोजन को लेकर जहां भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष भागीरथी पटेल ने जिला खेल अधिकारी स्वप्निल दुुबे के साथ अभ्रदता करते हुए विधायक द्वारा स्थानांतरण करने की धमकी दे डाली। जिससे सहमी खेल अधिकारी स्वप्निल दुबे भालूमाड़ा थाना पहुंचकर सम्बंधित भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जिसमें महिला अधिकारी ने भाजपा नेता पर खेल आयोजन कराने शासन द्वारा आवंटित राशियां मांगने का आरोप लगाया। साथ ही शासकीय कार्य मेंं बाधा पहुंचाकर कार्यक्रम को भी प्रभावित करने की बात कही। घटना की सूचना पर थाना ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा ने मामले की जांच तथा दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जाता है कि विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के भालूमाड़ा क्षेत्र में 29 जनवरी से 1 फरवरी तक विधायक कप ट्रॉफी का आयोजन किया गया। जिसे कराने खेल एवं युवक कल्याण विभाग की अधिकारी स्वप्निल दुबे पूरी तैयारी कर चुकी थीं।

इसी दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष भागीरथी पटेल ने कार्यक्रम का आयोजन अपने हाथ में लेते हुए खेल अधिकारी से पूरा पैसा दे देने की बात कही। इस बात पर खेल अधिकारी ने भाजपा नेता से मार्ग दर्शन मांगते हुए कार्यक्रम विभाग स्तर पर ही कराने की अपील की। जिससे नाराज भागीरथी पटेल ने अधिकारी के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुये उसे सरेआम अपमानित किया। लोगों का कहना था कि भाजपा नेता प्रतियोगिता आयोजन खुद कराने के लिए अधिकारी से पूरा पैसा मांग रहे थे। यहीं नहीं भाजपा नेता ने बिना किसी सहमति और राय लिए प्रतियोगिता के लिए पहले से ही सामग्रियां खरीदी कर खेल मैदान पहुंच गए। बताया जाता है कि खेल अधिकारी की इस दौरान किसी ने वाहन के टायर से हवा निकाल दी। वहीं मामले में अन्य स्थानीय भाजपाई नेताओं ने मामले से किनार कर लिया है।

इनका कहना है
अनूपपुर एएसपी के मुताबिक शासकीय कर्मचारी का मामला है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।