2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लैक स्पॉट पर होने वाले हादसे को लेकर कलेक्टर हुए सख्त, कहा बनाएं डबल ब्रेकर

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक

less than 1 minute read
Google source verification

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक
शहडोल. गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजकीय राजमार्ग में बने ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट में दोनों तरफ से डबल ब्रेकर बनाना सुनिश्चित करें। जिससे आने वाली गाडिय़ों की गति धीमी हो सके एवं दुर्घटना न होने पाए। कलेक्टर ने कहा कि ब्लैक स्पॉट पर ‘दिशा सूचक एवं कृपया धीरे चलें’ का लिखित साइन बोर्ड भी लगाएं, जिससे आने वाले गाड़ी के वाहन चालक को दिशा एवं ब्लैक स्पॉट की जानकारी मिल सके।कलेक्टर ने कहा कि ऐसी सडक़ें जो गांव से निकलकर सीधे हाईवे रोड में मिलती हैं एवं उससे मिलने वाली सडक़ के दोनों साइड दुकान खोल दी जाती हैं, जिस कारण से आने वाली गाडिय़ां दिखाई नहीं देती हैं एवं दुर्घटना का कारण बनती हैं, उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पर बनी दुकानों को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें।इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने सडक़ सुरक्षा को लेकर अन्य विषयों पर भी चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, डीएसपी यातायात विभाग मुकेश दिक्षित सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Story Loader