2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना जागरूकता: चित्र उकेरकर बताया मास्क और सोशल डिस्टेंस का महत्व

मंगलयान विज्ञान क्लब द्वारा बच्चों की ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना जागरूकता: चित्र उकेरकर बताया मास्क और सोशल डिस्टेंस का महत्व

कोरोना जागरूकता: चित्र उकेरकर बताया मास्क और सोशल डिस्टेंस का महत्व

शहडोल. देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। हर कोई डरा हुआ है। लोगों का घर से निकलना तक मना है। बहुत से लोगों को इस महामारी के बारे में ठीक से जानकारी भी नहीं है । इस महामारी के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलयान विज्ञान क्लब द्वारा ग्रीनसिटी शहडोल के बच्चों की ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बताया गया कि क्लब की समन्वयक अनिता पाण्डेय एवं क्लब के सदस्यों द्वारा बच्चों से बात करके उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में कई बच्चों ने भाग लिया और अपने चित्र के द्वारा कोरोना से बचने के उपाय बता कर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने अपने चित्र में बताया कि हमें मास्क पहनना है। दूसरों से दूरी बना कर रखना है।हाथ धोते रहना है। घर मे रह कर ही सुरक्षित रहना है।इन सभी उपायों को बच्चों ने चित्र के माध्यम से बहुत ही सुंदर प्रस्तुत किया है। बच्चों के द्वारा चित्रकला के माध्यम से दिए गए संदेश के अनुसार ही इस समय कोरोना से बचने के लिए इन बातों को ध्यान में रख कर कार्य करना होगा। जिससे हम कोरोना से सुरक्षित रह सके। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तान्या शर्मा, द्वितीय स्थान वेदिका एवं तृतीय स्थान आदया श्रीवास्तव ने प्राप्त किया।

Story Loader