
कोरोना के चलते रायपुर से चार दिन में पैदल चलकर पहुंचे शहडोल, ठेकेदार ने पैसा दिये बिना भगाया
शहडोल। उमरिया जिले के नैरोजाबाद निवासी आधा दर्जन लोग कोरोना के चलते ट्रेन और आवागमन के अन्य साधन बंद हो जाने के चलते रायपुर से पैदल चलकर चार दिन में शहडोल पहुंचे हैं। इन लोगों ने बताया कि काम करने के लिए रायपुर गए थे। कोरोना का संक्रमण जब ज्यादा होने लगा तो ठेकेदार ने वापस जाने को कहा। इस पर इन लोगों ने ठेकेदार से काम के पैसा मांगा लेकिन उसने पैसा दिए बिना ही इनको वहां से भगा दिया। इसके बाद वहां से ये लोग साधन की तलाश में स्टेशन पहुंचे लेकिन बताया गया कि ट्रेन बंद है। इस पर ये लोग बस की तलाश में निकले लेकिन यहां भी सभी आवागमन के साधन बंद मिले। इस पर ये लोग पैदल की रायपुर से शहडोल के लिए निकल पड़े और चार दिनों तक रात दिन लगातार पैदल चलकर शहडोल पहुंचे। शहडोल आने के दौरान इनके पास पैसे तक नहीं बचे लेकिन ये लोग पैदल चलते रहे।
Updated on:
25 Mar 2020 08:45 pm
Published on:
25 Mar 2020 08:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
