शहडोल- नगर की गलियों में खेल कूद कर बड़ी हुई पूजा वस्त्रकार जब दक्षिण अफ्रीका में अपना लोहा मनवाकर शहडोल लौटीं, तो उनके स्वागत के लिए स्टेशन पर फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा।
सैकड़ो की तादाद में स्टेशन में मौजूद लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। पूजा बुधवार को दोपहर 12 बजे इन्दौर बिलासपुर ट्रेन से शहडोल पहुंची।
जहां पहले से ही नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, पूजा के पिता, कोच आशुतोष श्रीवास्तव, एसडीसीए के पदाधिकारी, रेलवे का स्टाफ, ज्ञानोदय विद्यालय के संचालक व छात्र-छात्रा, शान उल्ला खान, विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कशिश खान के साथ नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।