1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता का विशेष कार्य करने वाले कर्मचारी हुये पुरस्कृत

नगर पालिका धनपुरी अंतर्गत स्वच्छता को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shahdol online

•

Updated: 1 Feb 2018, 9:16 AM IST

Employees Rewarded doing special work for sanitation

Employees Rewarded doing special work for sanitation

शहडोल. नगर पालिका क्षेत्र धनपुरी में स्वच्छता का विशेेष कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है। बुधवार को निकाय द्वारा विशेष समारोह आयेजित किया गया। जिसमे सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर अब्दुल नौशाद,जय मलिक, राजेन्द्र असावर,सुभाष एवं सुनील यादव को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा जिलाध्यक्ष भाजपा, अरविन्द्र सिंह स्वच्छता ब्रान्ड एम्बेसडर एवं नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी मौजूद रहे। बताया गयश है कि स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2018 अंतर्गत नगर पालिका परिषद् धनपुरी द्वारा वार्ड 1 से 24 तक घर-घर से गीला एवं सूखा कचड़ा पृथक-पृथक संग्रहण हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

..............................
नगर को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने उठी मांग
शहडोल. नगर को मिनी स्मार्ट सिटी बनाए जाने की नागरिक मंच के सदस्यों ने मांग की है। सीएम को लिखे गए पत्र में नागरिक मंच के संयोजक करुणेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा है कि केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपनी मिनी स्मार्ट सिटी योजना की शुरूआत की है। जिसके तहत प्रदेश के 12 छोटे शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने कास निर्णय मध्यप्रदेश कैबिनट की बैठक में इसी महीने लिया गया है। इस योजना के तहत शामिल किए गए शहरों में लगभग 100 करोड़ रुपए की राशि हर शहर में सुन्दर और व्यवस्थित बनाने के लिए खर्च की जाएगी। उन्होने कहा है कि इसके पहले अमरकंटक और 26 जनवरी को गुना सहित कुछ अन्य छोटे शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा सीएम द्वारा की जा चुकी है। उन्होने बताया कि अभी 6 शहरों का चयन मिनी स्मार्ट सिटी के लिए किया जाना है। उन्होने कहा है कि इस मामले में सांसद और विधायकों को पहल करनी चाहिए जिससे नगर को स्मार्ट सिटी बनाया जा सकता है।

..........................................

नगर में होगा व्यायाम शाला का निर्माण
शहडोल. लम्बे समय से नगर के लोगों द्वारा व्यायाम शाला यानी की जिम बनाए जाने की मांग की जा रही थी, अब लोगों को इसके लिए इंतजार नहीं करना होगा। कलेक्टर नरेश पाल ने जनभागीदारी योजना के तहत पुलिस लाईन के सामुदायिक भवन के पास जिम भवन व्यायाम शाला निर्माण के लिए 4 लाख 46 हजार रुपए राशि स्वीकृत की है।