शहडोल। हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक इंजीनियर घायल हो गया है। घायल इंजीनियर निधीश गोस्वामी को बीरसिंहपुर चौकी में आरपीएफ आरक्षक की तत्परता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी के मेरठ जिले के निवासी इंजीनियर निधीश गोस्वामी कटनी से 27 अक्टूबर की रात पावर ग्रिड का निरीक्षण करने उस्सालपुर हमसफर एक्सप्रेस से जा रहे थे। इस दौरान रात में वह टॉयलेट गए थे। वापस लौटते समय देखा कि ट्रेन का गेट खुला है। गेट को बंद करने के दौरान वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए।