
खिलाडिय़ों के परिजनों को जीजाबाई पुरस्कार से किया सम्मानित
शहडोल. क्रीड़ा भारती का जिला स्तरीय सम्मेलन व खो-खो कबड्डी एवं माता जीजाबाई पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन कस्तूरबा छात्रावास डाइट परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. मुकेश तिवारी कुलपति पं. एसएन शुक्ल विश्वविद्यालय, अध्यक्षता गंगा राजू शारीरिक प्रमुख, राकेश त्रिपाठी क्रीड़ा भारती प्रांत मंत्री सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलिक कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा क्रीड़ा भारती द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके परिजनो को माजा जीजाबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हिमांशु मंत्री के पिता संदीप मंत्री, माता सुनीता मंत्री को माता जीजाबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार खुशी सिंह के साथ में माता पिता स्वतंत्र सिंह और संगीता सिंह, ध्रुव सिंह के पिता ज्ञानेंद्र सिंह माता प्रेम कली सिंह, जितेंद्र पटेल के पिता राघवेंद्र पटेल माता निर्मला पटेल को माता जीजाबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों के परिजन भी इस सम्मान को पाकर काफी प्रसन्न हुए। उल्लेखनीय है कि क्रीड़ा भारती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। खिलाडियों को प्रोत्साहित करना उन्हे खेल के प्रति जागरुक करना और खेल सुविधाएं मुहैया कराना क्रीड़ा भारती का मुख्य लक्ष्य है। जिससे कि अच्छी प्रतिभाएं उभर कर सामने आएं और बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सकें। क्रीड़ा भारती के जिला सम्मेलन और सम्मान समारोह के अवसर पर जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह क्रीड़ा भारती अध्यक्ष, कमलभान सिंह संपर्क प्रमुख, सुदर्शन मिश्रा संभागीय खेल प्रभारी, सी पी पांडे, संतोष यादव, आर्य सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, डी एन सोंधिया, अजय सोंधिया, आनंद कांत मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Published on:
11 Jan 2022 01:01 pm

बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
