4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकतंत्र का महापर्व : 4252 कर्मचारी 966 बूथों में कराएंगे मतदान, 557 केंद्रों में होगी वेबकॉस्टिंग

मतदान के लिए 966 मशीनें तैयार, 218 क्रिटिकल मतदान केंद्रो में रहेगी विशेष नजर

2 min read
Google source verification
लोकतंत्र का महापर्व : 4252 कर्मचारी 966 बूथों में कराएंगे मतदान, 557 केंद्रों में होगी वेबकॉस्टिंग

लोकतंत्र का महापर्व : 4252 कर्मचारी 966 बूथों में कराएंगे मतदान, 557 केंद्रों में होगी वेबकॉस्टिंग

शहडोल. जिले के तीनों विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं बना ली गई है। गुरुवार की सुबह सभी मतदान दल मतदान सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना होंगे। इसके लिए बसों का भी अधिग्रहण कर लिया गया है। निर्विघ्न व शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। मतदान दलों के साथ ही निर्वाचन की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हंै। क्रिटिकल मतदान केंद्रों के लिए सुरक्षा के समुचित इंतजामात किए गए हैं। इसके अलावा मतदान दलों के रुकने व उनके भोजन के लिए भी इस बार मतदान केंद्रो में ही आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बसों से रवाना होंगे मतदान दल
जिले की तीनों विधानसभा के लिए मतदान कराने गुरुवार की सुबह मतदान दल पॉलिटेक्निक कॉलेज से रवाना होंगे। 966 मतदान केंद्रों के लिए कुल 4252 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक मतदान केंद्र में 4 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 2 सुरक्षा कर्मी भी यहां सुरक्षा के लिहाज से तैनात रहेंगे। जिले में कुल 88 सेक्टर बनाए गए हैं। इन सभी सेक्टरों के लिए एक-एक सेक्टर अधिकारी नियुक्त हैं, जो अपने-अपने सेक्टर के मतदान केंद्रो में होने वाली मतदान प्रक्रिया में नजर रखेंगे।
क्रिटिकट मतदान केन्द्र में विशेष व्यवस्था
क्रिटिकल मतदान केंद्रों में विशेष व्यवस्था बनाई गई है। जिले में कुल 218 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित हैं। इनमें सुरक्षा के समुचित इंतजाम के साथ ही माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले के 557 मतदान केंद्रो में वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था बनाई गई है।
जीपीएस से होगी बसों की निगरानी
मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बसों का अधिग्रहण पूर्व में ही कर लिया गया है। जिले की तीनों विधानसभा सीटों के 966 मतदान केंद्रो के लिए लगभग 280 बसों का अधिग्रहण किया गया है। बुधवार की सुबह तक सभी बसों को पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में खड़ा कराकर इनमें जीपीएस लगाने का काम किया गया। जीपीएस की मदद से इन सभी बसों की निगरानी की जाएगी, जिससे कि मतदान दलों को गंतव्य तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
संपर्क के लिए बनाई कम्युनिकेशन टीम
तीनों विधानसभा में कम्युनिकेशन टीम भी बनाई गई है। इस टीम में 100 से अधिक सदस्य शामिल हैं। यह टीम निर्वाचन की हर गतिविधियों पर नजर रखेगी। सभी केंद्रों के संपर्क में रहने के साथ ही पल-पल की खबर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करेगी।