
Ladies Club gifted chair to crematorium and bus stand
शहडोल. नगर की लेडीज क्लब ने पंचगांव रोड़ स्थित श्मशान और नए बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सीमेंट की कुर्सियां भेंट की है। गौरतलब है कि क्लब द्वारा गरीब कन्याओं के विवाह, गरीबों को कंबल और कैंसर तथा गंभीर बीमारी वाले गरीबों को सहयोग दिया करती हैं। इसी के तहत समाज की सेवा में आकर क्लब की महिलाओं ने अन्य सामाजिक संगठनों को आगे आने के लिए प्रेरणा दी है। नगर के बस स्टैंण्ड और शांति वनों में यहां आने और जाने वाले लोगों की समस्या को देखते हुए लेडीज क्लब की महिला सदस्यों ने उक्त कार्य करके समाज के लोगों को ऐसे कार्यों में आगे आने का संदेश दिया है। महिला क्लब द्वारा नगर के चौराहों और सार्वजनिक स्थलों में पेयजल की व्यवस्था के लिए प्याऊ खोलने की भी परंपरा निभाई जा रही है। महिला क्लब की इस पहल पर लोगों ने सराहना की है। इस दौरान संरक्षक उर्मिला कटारे, अध्यक्ष रोशनी कटारे, सचिव सपना सक्सेना, उपाध्यक्ष अनुराधा आनंद, मीनाक्षी पाठक, सुष्मा उदानिया, आशा अग्रवाल, आशा भंडारी, क्षमा ददरिया, माधुरी ददरिया, हिना श्रीवास्तव, साधना मंत्री, सुगीता शुक्ला, अलका गुप्ता, आरती गुप्ता, शैल कविता कटारे, आभा श्रीवास्तव, दीपिका, ज्योतिका, जया खरे, पुष्पा खरे, विजया सक्सेना, सीमा बग्गा, भावना महिन्द्रा, मनमीत सहित लेडीज क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
Published on:
26 Apr 2019 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
