3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के बड़े अफसर खाएंगे कमीशन, चलाएंगे डंडा, पार्टी अध्यक्ष ने कह दी बड़ी बात

MP News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले मेें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने सांसद और विधायक को नालायक बता दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
shahdol news

MP News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बड़ा प्रदर्शन हुआ। जिसमें गोंगपा ने सरकारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं और महिला चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक और सांसदों को नालायक बता दिया और संभाग के अफसरों को चैन से जीने नहीं देने की चेतावनी दे डाली।

कलेक्टर खाएंगे कमीशन और आदिवासियों पर चलाएंगे डंडे


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने भाजपा की कथनी और करनी पर बड़े सवाल खड़े किए। आगे कहा कि कमिश्नर, कलेक्टर कमीशन खाएंगे और आदिवासियों पर डंडा बरसाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सालय में दांत उखाड़ने के वाला सिविल सर्जन बनकर बैठा है। टेक्निकल ग्राउंड में चल रहे प्रदर्शन पर एसडीएम ने पहुंचकर ज्ञापन लिया।
उन्होंने आगे कहा कि सभी के खिलाफ राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। वहीं पार्टी के अधिकारियों ने कहा कि देश के अंदर केवल आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है। गोंगापा ने जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन को हटाने की मांग की है।

उन्होंने सभी के खिलाफ राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि देश के अंदर केवल आदिवासियो के साथ अन्याय हो रहा है। पार्टी ने जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन को हटाने की मांग की है।

Story Loader