शहडोल- जिस तरह से पटवारी की वैकेंसी निकली थी और उसके फॉर्म को भरने के लिए क्रेज था। उसी तरह इस एक्जाम में बैठने के लिए भी परीक्षार्थियों में क्रेज था। आज से पटवारी के लिए ऑनलाइन टेस्ट शुरू थे। मध्यप्रदेश के 86 सेंटर्स में से प्रदेश के 26 हजार आवेदकों को शामिल होना था। लंबी तैयारी के बाद स्टुडेंट काफी खुश थे। कि आखिर जिस परीक्षा के लिए वो इतनी कड़ी तैयारी कर रहे थे आखिर उसका वक्त आ ही गया। शहडोल संभाग से भी कई हजार स्टुडेंट पटवारी बनने के लिए पटवारी परीक्षा के लिए एप्लाई किए हुए हैं। जिसमें में कई लोगों की परीक्षा 9 दिसंबर को ही होनी थी। कुछ को जबलपुर, कुछ को भोपाल, तो कुछ को दूसरी जगह सेंटर बंटे हुए थे। सभी ने बड़ी तैयारी के साथ जिसकी जैसी सुविधा लगी एक्जाम में पहले पहुंचने के लिए सेंटर के लिए रवाना हो गए। लेकिन जब परीक्षार्थी सेंटर पहुंचे तो कई लोगों को मायूस होना पड़ा। मायूस ही नहीं सेटर्स में हड़कंप मच गया। हड़कंप तो मचना ही था। जब परीक्षार्थी एक्जाम में पूरी तैयारी होने के बाद भी परीक्षा में बिना कारण ना बैठ पाए तो हड़कंप तो मचेगा ही।