1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात ने नाम वापस लिया, राजेन्द्र निर्विरोध चुने गए

ब्यौहारी में व्यापारी संघ चुनाव संपन्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shahdol online

•

Updated: 31 Jan 2018, 9:05 AM IST

Seven names withdrawn Rajendra elected uncontested

Seven names withdrawn Rajendra elected uncontested

ब्यौहारी. राजेन्द्र गुप्ता को व्यापारी संघ ब्यौहारी का सर्वसम्मत से अध्यक्ष चुना गया है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आठ व्यापारियों ने नामांकन फार्म भरे थे। जिसमें चुनाव समिति के रामेश्वर चौधरी, स्वामीदीन गुप्ता हरबंश राय ने आपस में सलाह मशविरा कराकर व्यापारी संध के सात प्रत्याशियों का नामांकन वापस करा दिया। जिसके बाद राजेन्द्र गुप्ता को सर्वसम्मत से व्यापारी संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। राजेन्द्र गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर व्यापारी संघ मल्यार्पण कर बधाई दी। साथ ही ढ़ोल-नगाडे के साथ नगर में जुलूश निकाला गया। इस अवसर पर रामदयाल गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, बरंदमल बजाज, ओमप्रकाश गुप्ता, रमेंश गुप्ता, गिरधारी लाल बजाज, अनिल गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, नीरज गुप्ता, दिप्पू नागपाल, संतोष, राजेन्द्र गुप्ता,दशरथ, राकेश, धीरज गुप्ता, विनोद गुप्ता, संतोष, गप्पू, रामदीन गुप्ता, विजय, विनय, हर्ष, विशाल, मुकेश, दिनेश, अरुण, मनीष, केदार, संजय, प्रदीप, हीरालाल, अशोक, मोतीलाल, अमृत लाल, दीपक, कमलेश, कन्हैया लाल, भाईजान, दिलीप, सुभाष आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

.........................................................
बालिका छात्रावासों में घटिया सामग्री की हो रही सप्लाई
शहडोल. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत जिले में संचालित बालिका छात्रावासों में घटिया भोजन सामग्री सप्लाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत राष्ट्रीय इकाई महासंघ के नेशनल जनरल सेके्रटरी डा. क्रिस्ट्री अब्राहम द्वारा संभागायुक्त, कलेक्टर के साथ ही अन्य अधिकारियों से की गई है।
शिकायती पत्र में शिकायत कर्ता द्वारा उल्लेख किया गया है कि रमसा द्वारा संचालित बालिका छात्रावास बुढ़ार, खन्नौधी, बनसुकली तथा सोहागपुर में ठेकेदार द्वारा नाश्ता, भोजन की आपूर्ति एवं व्यवस्था अनुमोदित मीनू तथा निविदा के साथ दिये गये घोषणा पत्र अनुबंध के नियमो के अनुसार नही किया जा रहा है। सड़ी गली खाद्य सामग्री, लंच, डिनर निर्धारित समय पर मुहैया नही कराया जाता यहां तक कि नाश्ता तो उपलब्ध ही नही कराया जाता है। अनुबंध की शर्तो का किसी भी प्रकार से पालन नही किया जा रहा है। शर्त के अनुसार दही, आचार, सलाद, पापड़ प्रतिदिन देने का प्रावधान है जिसकी आज दिनांक तक शुरुआत ही नही की गई है। रविवार को दोनो टाइम विशेष भोज देने का प्रावधान है जिसका भी पालन नही किया जा रहा है। शिकायत कर्ता द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुये उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है।