
Shivraj's bulldozer went to these needy, not to mafia, goons and crooks
शहडोल. नगर की सड़क किनारे ठेले-टपरे लगाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करने वालों को नगर पालिका की टीम द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर पालिका टीम द्वारा सड़क किनारे खड़े सभी ठेले-टपरों को जेसीबी के माध्यम से उठाकर ले जाया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम द्वारा नगर के जिला चिकित्सालय के सामने से और गांधी चौक के आगे एमएलबी स्कूल के सामने जमे ठेलों को हटाने की कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि गत दिवस सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अस्पताल के सामने व गंज रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिसके बाद गुरुवार की दोपहर लाव लश्कर के साथ जिला चिकित्सालय और एमएलबी स्कूल के सामने पहुंची नगर पालिका की टीम द्वारा सड़क किनारे लगे आधा दर्जन से अधिक ठेलों को जेसीबी के माध्यम से हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान धमेन्द्र सोनी, पराग दुबे, संजय गुप्ता, मनीष वर्मा सहित नगर पालिका की टीम शामिल रही।
गरीबों के अतिक्रमण पर ही नजर
शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां पर बड़े व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण कर फुतपाथ को अपने व्यवसायिक उपयोग में लिया जा रहा है। बावजूद इसके जिला प्रशासन इन पर कार्रवाई नहीं करती। उन्हें सिर्फ सड़क किनारे लगे ठेले व पान की गुमटियां ही दिखाई देती हैं। बुढ़ार चौक से बाईपास तक कई बड़े व्यापारियों द्वारा फुतपाथ पर अतिक्रमण किया गया है। यहां पर व्यापारियों द्वारा शोरूम के वाहनों को फुतपाथ पर सजा दिया जाता है। वहीं उनके कर्मचारी फुतपाथ को पार्किंग स्थल बनाकर रखे हैं।
Published on:
01 Apr 2022 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
