
सिंधी गुरूद्वारे में अमृतरस का रसास्वादन कर रहे सेवादार, सत्संग, कीर्तन से हो रहें निहाल
बुढ़ार। स्थानीय सिंधी धर्मशाला काली मंदिर रोड़ बुढ़ार में पूज्य सिंधी पंचायत धनपुरी के द्वारा रोजाना प्रात: 4 बजे अमृत बेला ट्रस्ट अमरावती द्वारा 88 वां अमृत बेला प्रोजेक्ट पर गुरूप्रीत सिंह ,रिंकू वीर के सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर संगत की ओर से सेवादारों के द्वारा प्रात: काल सत्संग के बाद लोगों को जलपान की व्यवस्था करा रहे हैं और भारी संख्या में सिंधी समाज के लोग गुरूद्वारे पहुंचकर अमृतरस का रसास्वादन कर रहे हैं। सेवादारों द्वारा प्रतिदिन सुबह 3 बजे से 6 बजे गुरू का सिमरन करने के साथ ही नाम जपने भक्ति मार्ग पर चलने गुरू महाराज का संदेश सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमृतबेला परिवार का गठन कर प्रतिदिन बड़े प्रोजेक्टर के माध्यम से सारी संगत को प्रवचनों, सत्संग, कीर्तन से निहाल किया जा रहा है। नगर में पहली बार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 21 फरवरी से 31 मार्च तक कुल 40 दिन तक इस कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। सद्ग्गुरू की प्यारी साथ.संगत के लिये पूज्य सिंधी पंचायत के द्वारा इच्छा पूरक दुख निवारण चालीसा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसका लाभ लेने सिंधी समाज के महिला:पुरूष पहुंचकर सुमिरन कर रहे हैं।
Published on:
15 Mar 2019 08:21 pm

बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
