
कहानी के माध्यम से बताया प्रजातंत्र का महत्व, रोचक कविता का किया गया पाठ
शहडोल . राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्थानीय मानस भवन में मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभागायुक्त जेके जैन , अध्यक्ष पुलिस महानिरीक्षक आईपी कुलश्रेष्ठ एवं विषिष्ठ अतिथि उप पुलिस महानिरीक्षक पीएस उईके मंचासीन थे। इस अवसर पर मॉ सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं मल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमिश्नर ने कहा कि उत्सुकता व उत्साह का यह माहौल मतदान के प्रति देखकर प्रजातंत्र की मजबूती को प्रदर्शित करता है। प्रजातंत्र का प्रकाश जन-जन तक पहुंचे, इसके लिये सभी मिलकर प्रयास करें। जिस तरह विधानसभा निर्वाचन में कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव और टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रेरित किया, सभी बधाई के पात्र है। इसी प्रयास के कारण विधानसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत् 74 से 77 प्रतिशत् बढ़ा। हम अपेक्षा करते हुये कि आगामी लोकसभा निर्वाचन में भी इसी तरह जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता की अलख जलाये, जिससे सभी मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वे मताधिकार कर प्रजातंत्र को मजबूत करें। इस अनुष्ठान से जुड़े हुये व प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिये सभी अपनी सहभागिता निभायें। इस अवसर में कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रजातंत्र के आस्था का प्रतीत है मतदाता दिवस। उन्होनें कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी और प्रथम राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन वर्ष 2011 में हुआ और यह नौंवा मतदाता जागरूकता दिवस आयोजित किया जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर नामावली पुनरीक्षण की कार्यवाही आरंभ है। आप सभी अपना और अपने आसपास के लोगों का नाम जुड़वाने में सहयोग करें। उन्होनें कहा कि मतदाता दिवस का आयोजन का उद्देष्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना एवं मत के महत्व को बताना है। उन्होनें कहा कि हम सभी को संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार के ताकत पर नाज होना चाहिये क्योंकि एक वोट मूल्य समान पर आधारित है, जिसमें सभी मतों का मूल्य समान होता है और हम अपने मन पसंद अभ्यर्थी का चुनाव कर प्रजातंत्र में विकास की गाथा गढ़ सकते है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार सौरव द्वारा रोचक लघु कहानी के माध्यम से प्रजातंत्र में मत के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर रविन्द्र वैद्य द्वारा मतदान दिवस पर रोचक कविता का पाठ किया, जिला पथक दल द्वारा मतदान दिवस के अवसर पर गीत के माध्यम से चुनाव में नाम जुड़वाने से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय के विधानसभा एम्बेसेडर छात्राओं को प्रसस्ति पत्र एवं वोटर आईडी प्रदान किया । इसी प्रकार कॉलेज एवं स्कूल स्तर पर निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला एवं स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। नव मतदाताओं को मुख्य अतिथि द्वारा वोटर आईडी वितरित कर आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थितजनों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसकृष्ण चैतन्य, वन मण्डलाधिकारी प्रदीप मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धुर्वे एवं विभागीय अधिकारी, प्राचार्य एवं बढ़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन रमेश सिंह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर द्वारा किया गया।
Published on:
25 Jan 2019 09:05 pm

बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
