4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

video story- शांति व्यवस्था बनाए रखने फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने किया नगर भ्रमण

शहडोल. विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अंतर्गत फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से शांतिपूर्ण मतदान का संदेश देते हुए पोलिंग बूथ, चंदनिया बैरियर, कोनी बैरियर का पुलिस बल के साथ भ्रमण किया गया। एडीजी डीसी सागर ने किसी भी प्रकार की निर्वाचन संबंधी शिकायत सी-विजिल एप के माध्यम से दर्ज कराने की अपील की। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक सविता सोहाने, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, उप पुलिस अधीक्षक राघवेन्द्र द्विवेदी, कोतवाली टीआई रावेन्द्र तिवारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। इसी प्रकार सोहागपुर थाना क्षेत्र में सीमा शस्त्र पुलिस बल ने ग्राम हर्दी, कोटमा एवं सोहागपुर में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान थाने का स्थानीय पुलिस बल एवं सीमा शस्त्र पुलिस बल के साथ लगभग 150 अधिकारी,कर्मचारी फ्लैग मार्च में शामिल रहे।

Google source verification