शहडोल

Video Story- मुख्यमंत्री कन्या विवाह : 143 जोड़ो का हुआ विवाह, जनप्रतिनिधियों ने भेंट की सामग्री

माजिक समरसता का कुंभ है मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोहमहिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल

less than 1 minute read
Mar 11, 2023
Video Story- मुख्यमंत्री कन्या विवाह : 143 जोड़ो का हुआ विवाह, जनप्रतिनिधियों ने भेंट की सामग्री

शहडोल. मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह सामाजिक समरसता का कुंभ है। हमारी बेटियां और बेटे सुखद दाम्पत्य जीवन जी सकेंगे। गरीब परिवार बेटी के विवाह में आर्थिक कठिनाई महसूस करते हैं, इसलिए शासन ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लागू की है। आज गरीब परिवार की बेटियों का विवाह सरकार करवा रही है। यह बातें सांसद सीधी रीति पाठक ने ब्यौहारी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत समारोह में व्यक्त किए। सांसद ने कहा कि प्रदेश में जन्म लेने वाली बेटी लाडली लक्ष्मी है। उसे लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है। अब राज्य सरकार ने गरीब बहनों को आर्थिक-सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू किया है। जो बहनों को सशक्तिकरण के मार्ग में बहुत आगे ले जाएगा। बहनों के सशक्त होने से परिवार, प्रदेश और देश की उन्नति होगी। विधायक ब्योहारी शरद कोल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश देश का पहला प्रदेश है जहां सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की गई। महिलाओं को सबल बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है। 143 जोडों के सामूहिक विवाह का यह क्षण अद्भुत और अलौकिक है, सभी बहने अपने दांपत्य जीवन सुखमय बिताएं यही प्रार्थना है। कार्यक्रम को अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष ब्यौहारी आकांक्षा सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष ब्यौहारी श्रीकृष्ण राजेंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया।

Published on:
11 Mar 2023 10:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर