शहडोल

Video Story -58 बच्चों की हुई ईको कॉर्डियोलॉजी जांच, मिले 27 हृदय रोगी

जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन

less than 1 minute read
Jun 16, 2023
Video Story -58 बच्चों की हुई ईको कॉर्डियोलॉजी जांच, मिले 27 हृदय रोगी

शहडोल. जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के जन्मजात हृदय रोग से चिन्हित 58 बच्चों की ईको कॉर्डियोलॉजी जांच की गई। जिसमें 28 बच्चों के दिल में छेद की बीमारी पाई गई। जिसमें 24 बच्चे शहडोल, 3 अनुपपुर एवं 1 उमरिया जिला से शामिल हैं। शिविर में 5 बच्चे ऐसे भी शामिल हुए जिनका पूर्व में आपरेशन हो चुका है, उनका फॉलो अप जांच किया गया। नि:शुल्क शिविर में एसआरसीसी चिल्ड्रंस हॉस्पिटल (नारायण हृदयालय) मुंबई से डॉ. प्रिया प्रधान, बाल हृदय रोग विशेषज्ञ के द्वारा ईको जांच किया गया। शिविर में संभाग भर से बच्चों को लेकर परिजन पहुंचे थे। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से शिविर में आने वाले बच्चों के लिए उचित सुविधा मुहैया कराई गई थी। जिसमें रजिस्ट्रेशन के साथ ही जांच व चिकित्सकों के परामर्श के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए थे। जानकारी में बताया गया कि हृदय रोग से चिन्हित बच्चों की मुयमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत नि:शुल्क सर्जरी कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. उमेश नामदेव उपस्थित में जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक कंचन पटेल ने कार्यक्रम को संपादित करवाया। जिसमें लवकेश गुप्ता ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट का सहयोग रहा।

Published on:
16 Jun 2023 09:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर