शहडोल

Video Story -पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा – प्रदेश में आदिवासियों का शोषण कर रही भाजपा

प्रदेश में सिर्फ एक किसान की आय दोगुनी हुई है वह है शिवराज सिंहपूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना

2 min read
May 12, 2023
Video Story -पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा - प्रदेश में आदिवासियों का शोषण कर रही भाजपा

शहडोल. प्रदेश में आदिवासी परिवार शोषण का शिकार हो रहे हैं। कांग्रेस ने जो जमीन के पट्टे बांटे थे उन्हे वापस लिया जा रहा है। आदिवासियों की जमीन पर भाजपा नेता कब्जा कर रहे हैं, सस्ते दर पर उनकी जमीन खरीद रहे हैं। भू-अधिकार के पट्टे अब तक वितरित नहीं किए गए। भूमि अधिग्रहण अधिनियम अब तक लागू नहीं हो पाया। आदिवासी परिवारों को मुआवजा नहीं मिल रहा, पुनर्वास नहीं हो रहा है। 20 वर्ष तक भाजपा सिर्फ स्व-हित के लिए कार्य करती रही है। सरकार को किसानों की अब सुध आई है और उनके कर्ज के ब्याज को माफ करने के लिए बड़ा आयोजन कर रही है। 20 वर्ष बाद लाड़ली बहना की सुध आई है उसकी भी इतनी जटिल प्रक्रिया है कि सबकुछ गुमराह करने वाली बातें है। किसानों की आय दो गुनी करने की बात कह रहे हैं। प्रदेश में सिर्फ एक किसान की आय दो गुनी हुई है वह है शिवराज सिंह चौहान। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होने कहा कि कांग्रेस का संगठन जरूर कमजोर था लेकिन अब कमलनाथ इसे मजबूत करने पूरा ढ़ांचा तैयार कर रहे हैं। पहले इतनी व्यवस्थाएं नहीं थे अब मंडलम, सेक्टर, पोलिंग बूथ अलग-अलग स्तर पर संगठन को मजबूत करने कार्य किया जा रहा है। भाजपा सिर्फ वायदा करती है जबकि कांग्रेस तो कहती है वह करती है। प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प है। कुछ राजनैतिक दल के कंडीडेट भाजपा की सह पर सिर्फ कांग्रेस के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ते हैं। इस बार आम जनता परिवर्तन चाहती है हम जनता ने जो मन बनाया है उसे पूरा करेंगे। शहडोल में रेत व कोयले के अवैध कारोबार का अड्डा बन गया है। प्रशासन के संरक्षण में खनिज संपदा का अवैध उत्खनन व परिवहन हो रहा है। भाजपा के विधायक, मंत्री व नेता वसूली कर रहे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस जो वायदा करती है उसे पूरा करती है। नारी सम्मान योजना को कांग्रेस हर हाल में लागू करेगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Published on:
12 May 2023 10:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर