4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video Story-महिलाओं के मान, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए लाड़ली बहना योजना

ग्राम पंचायतों में तैयार करेंगे लाड़ली बहना सेना, योजना का देंगी फीडबैक10 जून से लाडली बहनाओ के खाते में हर माह आएंगे 1 हजारलाडली बहना योजना को लेकर महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने दी जानकारी

1 minute read
Google source verification
Video Story-महिलाओं के मान, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए लाड़ली बहना योजना

Video Story-महिलाओं के मान, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए लाड़ली बहना योजना

शहडोल. प्रदेश सरकार ने बहनों की सुध ली है। उन्हे आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। आगामी 10 जून से सभी पात्र बहनों के खाते में सरकार हर माह 1 हजार रुपए भेजेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनो के मान, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जो कदम उठाए हैं उसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। यह बातें रविवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निभा गुप्ता व पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने बताया कि लाडली बहना योजना में तहत 23 से 60 वर्ष तक की सभी लाडली बहनों के खातों में जून माह की 10 तारीख से हर माह 1000 रुपए पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इस योजना में विवाहिता महिलाओं के साथ कल्याणी, तलाकशुदा, परित्यक्ता बहनों को भी शामिल किया है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। लाडली बहनों के खाते में जब प्रतिमाह 1000 की राशि पहुंचेगी तो वह अपने परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में खर्च करेगी। उन्होने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाड़ली बहना सेना तैयार की जाएगी। बड़ी ग्राम पंचायतो में 21 व छोटी ग्रातम पंचायतों में 11 सदस्यीय टीम होगी। लाड़ली बहना सेना योजना की फीडबैक देंगी। किन्हे योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, किनके खातो में राशि नहीं पहुंची है, किन्हे-किन्हे और योजना का लाभ मिलना चाहिए यह सभी जानकारी जुटा कर देंगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व विधायक प्रमिला सिंह, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष निभा गुप्ता,, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजुला नामदेव, नगर अध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी एवं जिला महामंत्री संतोष लोहानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, सुशील शर्मा एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।