शहडोल. ब्यौहारी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाघ और वन्यजीवों का मूवमेंट है। सोशल मीयिा में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें नदी किनारे एक बाघ नजर आ रहा है। वीडियो को अधिकारियों ने भमरहा कोईलारी के जंगल का बताया है। ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के भमरहा कोईलारी गांव के जंगल में झापर नदी के किनारे बाघ देखा गया है। बताया गया कि किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो उस समय का है जब पानी गिर रहा था और बाघ जंगल की सैर में निकला था। हालांकि बाघ के मूवमेंट की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीण एक बार फिर दहशत में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बांधगवढ़ राष्ट्रीय उद्यान व संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का जंगल गांव से लगा हुआ जिस कारण आए दिन वन्यजीवों का मूवमेंट रहता है।