4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story: लकड़ी बीनने गए जंगल गए दो लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

सोहागपुर के श्यामडीह की घटना

Google source verification

शहडोल. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों का मौत हो गई। घटना सोहागपुर थानान्तर्गत श्यामडीह की बताई जा रही है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार श्यामडीह निवासी मुनेश सिंह पिता रामसिंह 48 वर्ष व लखन सिंह पिता घनश्याम सिंह 52 वर्ष जंगल लकड़ी बीनने गए थे। शाम के समय अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनो उसकी चपेट में आ गए। घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाया है।