शहडोल.पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने होली मिलन समरोह का आयोजन किया। जिसमें सभी ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान एडीजीपी डीसी सागर अपने अलग अंदाज पर हायो रब्बा के गाने पर जमकर थिरकते दिखाई दिए, एडीजीपी सभी अधिकारी व कर्मचारी के साथ मिलकर गाने पर डांस किया। इस दौरान एसपी कुमार प्रतीक सहित जिले के सभी थाना के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। महिला पुलिस अधिकारियों ने भी होली मिलन समारोह मेंं जमकर रंग गुलाल उड़ाए।
रंगो का त्यौहार होली जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद आमजन की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के लिये प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस लाईन ग्राउण्ड में होली त्योहार के अवसर पर पुलिस ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डीसी सागर, कमिश्रनर राजीव शर्मा, कलेक्टर वंदना वैद्य, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चन्द्र, एसपी कुमार प्रतीक ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी सभी पुलिसकर्मियों ने भी वरीष्ट अधिकारियो को गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई दिए। होली मिलन समारोह में फाग मंडली होली गीत गया गया जहां सभी अधिकारी व कर्मचारी ने मिलकर जमकर डांस किया। सभी मिलकर होली मिलन समारोह को धूम-धाम से मनाया गया।