शाहजहांपुर सहित प्रदेश भर में इस समय शिक्षामित्रों में भारी गुस्सा है। इसी के चलते जिले भर के शिक्षामित्रों ने कचहरी रोड जाम करके बीएसए कार्यालय में तालाबंदी कर दी। साथ ही लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी के नारे भी लगाए। नाराज शिक्षामित्रों ने चेतावनी दी है कि अगर कोर्ट ने अपना यह फैसला वापस नहीं लिया तो शिक्षामित्र अपने बच्चों समेत आत्महत्या कर लेंगे।