26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाजापुर
MP ELECTION 2018 : video : चुनाव में फिर याद आया राम मंदिर मुद्दा – दिग्विजय सिंह
Play video

MP ELECTION 2018 : video : चुनाव में फिर याद आया राम मंदिर मुद्दा – दिग्विजय सिंह

झूठा प्रचार करने में भाजपा का कोई तोड़ नहीं है। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए जिस तरह का भाषण वे दे रहे हैं, उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 18 Nov 2018, 8:04 PM IST

शाजापुर। झूठा प्रचार करने में भाजपा का कोई तोड़ नहीं है। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए जिस तरह का भाषण वे दे रहे हैं, उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। हमने आरएसएस पर कोई प्रतिबंध लगाने की बात नहीं कही है। केंद्र में भाजपा की सरकार है, तो फिर केंद्रीय दफ्तरों के प्रांगण में शाखा क्यों नहीं लगाई जाती है। ये बात रविवार शाम को शाजापुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसा है तो क्या आर्मी और बीएसएफ में भी शाखा लगाएंगे। जब-जब चुनाव आता है, तब-तब इन्हें (भाजपा को) राम मंदिर याद आता है। इस बार पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। दिग्विजय सिंह सड़क मार्ग से शाजापुर पहुंचे। हाईवे पर ट्रैफिक पॉइंट के सामने कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। शाजापुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी हुकुमसिंह कराड़ा सहित शुजालपुर, कालापीपल, आगर और सुसनेर में कांग्रेस को जीत दिलाने की अपील की। भारत माता की जय से शुरू किया दिग्विजय सिंह ने अपना भाषण नर्मदे हर के साथ समाप्त किया।