31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर

महाशिवरात्रि : शिवालयों में लगा भक्तों का तांता, देर रात तक जारी रहेगा दर्शन का सिलसिला

शाजापुर में पांच दिनों से चल रहे भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह आयोजन में शुक्रवार को मुख्य आयोजन बाबा और माता पार्वती का विवाह उत्सव रहा। शिव और शक्ति के परिणय का साक्षी पूरा नगर बनेगा। नगर के विभिन्न मंदिरों में उक्त आयोजन होगा।

Google source verification

शिव-पार्वती विवाह को लेकर नगर के अलग-अलग मंदिरों में प्रतिदिन आयोजन हो रहे हैं। इसमें मेहंदी, हल्दी और महिला संगीत का आयोजन किया गया। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर प्रात: से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचकर महादेव के दर्शन कर रहे थे। पर्व को लेकर मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा भी की गई है। अनेक मंदिरों में भंडारे भी हुए। फलाहारी प्रसादी का वितरण भक्तों को किया गया। पर्व को लेकर बाजार में भी लोगों का खासा उत्साह नजर आया।

 

महादेव की निकली बरात, सड़कों पर झूमे श्रद्धालु
महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व धानमंडी स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात निकली। जिसमें महादेव रथ में सवार थे तो श्रद्धालू आगे नाचते-गाते बारात में झूमते चल रहे थे। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई बारात वजीरपुरा, सोमवारिया, चौक बाजार होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। शिव बारात में महादेव दुल्हा बनकर आकर्षक रूप से सजकर सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। श्रद्धालू भी कई स्वांग रचाकर अपने भोले की भक्ति में मस्त होकर झूम रहे थे।

 


यहां हो रहे विभिन्न आयोजन
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के अतिरिक्त महादेव घाट, गरासिया घाट, सुनेरा, मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, मंगलनाथ महादेव मंदिर, पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर, आजाद चौक स्थित गणेश मंदिर, पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, नैनावद स्थित महांकाल मंदिर तथा लालघाटी स्थित पांडूखोरा स्थित महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर विशेष आयोजन किए जाएंगे। जहां दिनभर भक्तों का तांता लगा रहेगा। इसके अलावा देर रात तक यहां शिवभक्त महादेव को आस्था का भोग लगाएंगे और भजन-किर्तन भी होंगे।


बन रहा सर्वार्थ सिद्धि व शिव योग
इस बार की महाशिवरात्रि विशेष संयोग और फलदायी योग में आ रही है। जिसमें महादेव के दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामना पूरी होगी। क्योंकि 200 वर्ष में एक या दो बार बनने वाला योग इस बार बन रहा है। जिसमें शिव भक्तों को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शिव योग में महाशिवरात्रि मनाने का विशेष अवसर मिल रहा है जो भक्तों के लिए विशेष फलदायी होगा। पं. राजेंद्रप्रकाश व्यास (शाजापुर वाले) ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर योग, धनलाभ के साथ ही शिवभक्तों के कार्य भी सिद्ध होंगे और ऐसा संयोग महाशिवरात्रि पर होना दुर्लभ संयोग माना जाता है। पं. व्यास ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 4.46 से 9 मार्च को रात्रि 12.46 तक सर्वार्थ सिद्ध योग रहेगा। ऐसे नक्षत्र योग और ग्रह की स्थिति केंद्र में जब आ जाती है वह त्रिकोण से संबंध रखती है और इस नक्षत्र में पूजन करने से कार्य सिद्धि योग, धन लाभ तो होता ही है। साथ ही इसमें कोई भी नया काम शुरू करना भी विशेष फलदायी होता है।