कनसिया नाका के सिंहस्थ पड़ाव का टेंट गिरा

स्वागत द्वार, फ्लेक्स हुए धराशायी 

less than 1 minute read
Apr 26, 2016
Knasia, dropped, tent encampment .
शाजापुर. सिंहस्थ यात्रियों के लिए जिले में आधा दर्जन स्थानों पर पड़ाव बनाए गए हैं। जहां पर सिंहस्थ जाने वाले यात्रियों के लिए ठहरने व पानी की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। इनमें एक पड़ाव कनासिया नाका पर बनाया गया है। जो हवा के चलते धराशायी हो गया। रविवार रात कनसिया नाका पर बनाए गए पड़ाव स्थल का टेंट तेज हवा के चलते गिर गया। इस दौरान प्रवेश द्वार पर लगा बड़ा फ्लैक्स भी गिर गया। गनीमत रही है हादसे के वक्त पड़ाव में कोई यात्री मौजूद नहीं था। टेंट गिरने से पानी की सराय भी टूट गई।
दोपहर तक नहीं सुधरी व्यवस्था
रविवार रात को धराशायी हुए टेंट की सुध जिम्मेदारों ने सोमवार दोपहर तक नहीं ली। दोपहर तक टेंट उखड़ा हुआ पड़ा था। इसके बाद मक्सी सीएमओ मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को ठीक कराया। शाम तक पड़ाव का टेंट व की व्यवस्था ठीक कर ली गई।
Published on:
26 Apr 2016 01:19 am
Also Read
View All

अगली खबर