scriptकेंद्रीय मंत्री सिंधिया के संबंध में मध्यप्रदेश के मंत्री बृजेंद्र सिंह ने कही यह अहम बात | Union Minister Jyotiraditya Scindia MP Minister Brijendra Singh | Patrika News
शाजापुर

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के संबंध में मध्यप्रदेश के मंत्री बृजेंद्र सिंह ने कही यह अहम बात

प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने रविवार को मीडिया से की बात

शाजापुरJul 11, 2021 / 02:43 pm

deepak deewan

Union Minister Jyotiraditya Scindia MP Minister Brijendra Singh

Union Minister Jyotiraditya Scindia MP Minister Brijendra Singh

शाजापुर। ग्वालियर के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री मंडल के विस्तार में मंत्री बनने के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले साल मार्च में जब वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे तभी से उन्हें केंद्र में मंत्री बनाने के कयास लगते रहे थे। मध्यप्रदेश में सिंधिया समर्थक कई विधायक भी कांग्रेस से भाजपा में आ गए थे जिससे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई और शिवराजसिंह की भाजपा सरकार बनी।
Tragic Incident कई दिन तक भूखे रहे बच्चे, जिंदा जल गई मां

ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्री बनने और उनके कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने पर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने भी अहम बयान दिया है। रविवार को स्थानीय रेस्ट हाउस पर मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार की कार्ययोजनाओं की भी जानकारी दी।
छतरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के छः लोगों की मौत, मच गया कोहराम

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक गतिविधियों पर रोक लग गई थी। अब इन सभी गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है, जिससे जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर या जिले के विकास के लिए जो भी योजनाएं होगी उसे अधिकारियों से चर्चा कर मूर्त रूप दिया जाएगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को हरानेवाले गुना सांसद बोले, जल्द कराएंगे एफआईआर

प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का पूरी तरह सम्मान किया जाता है। इसलिए यहां पर कभी गुटबाजी नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा एक परिवार है और पूरा परिवार आमजन के साथ मिलकर जिले का विकास कर रहा है। प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दे से भटक गई थी।
Jyotiraditya Scindia Love Story प्रियदर्शिनी को देखते ही हो गए फ़िदा पर मां पहले ही ले चुकीं थीं ये फैसला

प्रभारी मंत्री ने बताया कि कॉंग्रेस में काम करने वाले कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही थी। इसी के चलते श्रीमंत सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ा। उन्होंने कहा कि सिंधिया को कभी भी पद की लालसा नहीं रही। वे सिर्फ आत्मसम्मान पर ध्यान देते हैं। जब कांग्रेस पार्टी ने उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई तो उन्होंने उसका साथ छोड़ दिया।

Home / Shajapur / केंद्रीय मंत्री सिंधिया के संबंध में मध्यप्रदेश के मंत्री बृजेंद्र सिंह ने कही यह अहम बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो