मीटिंग में सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में दवाईयों की कोई कमी नहीं है। वेंटीलेटर के स्थान पर हाई फ्लो कैनल आक्सीजन मशीनों का भी प्रयोग हो रहा है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शामली में 24 वेंटीलेटर है जिनके लिए बहुत जल्द तकनीशियनों की कमी दूर कर दी जाएगी। एसपी सुकीर्ति माधव ने भी उद्यमियों से जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आहवान किया। साइमा अध्यक्ष अंकित गोयल, अशोक बंसल, अनुज गर्ग सहित अन्य उद्यमियों ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द शामली में दो मीट्रिक टन प्रतिदिन आक्सीजन का प्लांट लगाया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से प्रत्येक गांव में एक-एक आक्सीमीटर पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। एक दो दिन में ही एक मोबाइल वैन आक्सीजन सिलेंडर के साथ पूरे जनपद में घुमाई जाएगी ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके। इसका पूरा खर्च उद्यमियों द्वारा वहन किया जाएगा। लिये तैयार हैं।