दिग्गजों को संग काम किया :- डॉ मनोज एक-एक सीढ़ी चढ़ कर प्रदेश प्रवक्ता के पद पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रहे लक्ष्मीकांत वाजपेई, केशव प्रसाद मौर्य, महेंद्र नाथ पांडेय के साथ काम किया, और लगातार प्रदेश प्रवक्ता के पद पर बने रहे। मनोज मिश्रा के निधन पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।