4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर भी जब नहीं मिला डॉक्टरों का वेतन, तो त्योहार पर किया यह बड़ा काम

नाराज डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी एरियर बनाने के लिए कलर्क मांग रहा रिश्वत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 27 Oct 2019, 7:34 PM IST

dr.png

शामली. कांधला कस्बे के राजकीय अस्पताल के सभी स्टाफ ने चिकित्सा अधीक्षक को पत्र देकर कई माह से रुके हुए वेतन को दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही स्टाफ ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें शीघ्र ही वेतन नहीं मिला तो सभी स्टाफ कार्यबंदी पर चले जाएंगें। इस दौरान दर्जनों कॉक्टर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: दीपावली पर हिंदू संगठनों ने हथियारों से लैस होकर किया शक्ति प्रदर्शन

आपको बता दें कि शामली के कांधला कस्बे के राजकीय अस्पताल में तैनात दर्जनों कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। वेतन नहीं मिलने से उनकी दिवाली भी काली हो गई है। आरोप है कि मौखिक शिकायत करने के बाद उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है। कर्मचारियों ने अस्पताल के बाबू पर कई सालों से रुके एरियर बनाने के लिए रुपये की मांग की जाती है।

यह भी पढ़ें: दिवीला के दिन यूपी के इस शहर में खेली गई खूनी होली, नजारा देखकर उड़े होश

अस्पताल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा को शिकायती पत्र देकर शीघ्र हीं रुके हुए वेतन को दिलाए जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उन्हें शीघ्र ही वेतन नहीं दिया गया तो अस्पताल के सभी कर्मचारी कार्यबंदी पर चले जाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा का कहना है कि शीघ्र अस्पताल के कर्मचारियों की समस्या का समाधान करा दिया जायेंगा। इस दौरान डॉक्टर रामबीर, प्रविंद्र, विपिन, नरेश शर्मा, इरशाद, खुर्शीद, अनीस, मुकेश, सलीम, दीपचंद सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश