
शामली. थानाभवन में हिंदू संगठनों ने दीपावली के अवसर पर हनुमान जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा निकाली। हिन्दू कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक आतंकवाद और जिहादियों को मिटाने की चेतावनी दी। दीपावली के अवसर पर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने हनुमान जयंती को शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाते हुए कस्बे के मुख्य सड़कों और बाजारों से हनुमान जयंती की शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर कस्बे के दयाल आश्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और राष्ट्रीय आतंक नाशी मंच के क्षेत्रीय संयोजक पंकज भैय्या ने दीप प्रज्वलित कर हनुमान जयंती की शुरुआत की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने हिंदू कार्यकर्ताओं को जोश के साथ शोभायात्रा मनाने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय आतंक नाशी मंच के क्षेत्रीय संयोजक पंकज भैय्या ने बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार से जेहादी कमलेश तिवारी की हत्या पर जश्न मना रहे हैं। अब हिंदू संकल्प ले चुका है या तो इस देश में जेहादी रहेंगे या हिंदू। उन्होंने कड़े शब्दों में इस्लामिक आतंकवाद को मिटाने के चेतावनी दी। इस अवसर पर हिंदू कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शस्त्र चलाकर शक्ति प्रदर्शन किया और सभी को अचंभित कर दिया।
Published on:
27 Oct 2019, 6:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.