4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवीला के दिन यूपी के इस शहर में खेली गई खूनी होली, नजारा देखकर उड़े होश

त्योहार के लिए सामान लेकर आ रहे भाइयों को बदमाशों ने मारी गोली एक भाई की मौत, दूसरे की हालत नाजुक घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 27 Oct 2019, 6:01 PM IST

dfqygwfvmaa0xqy.jpg

हापुड़. रविवार को जहां लोग दिवाली के त्योहार की तैयारी में मशगूल थे। इसी बीच यहां बेखौफ बदनाशों ने दो सगे भाइयों से लूट के बाद एक भाई की चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी। वहीं, दूसरे भाई की गोली लगने से हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। बाइक सवार बेखौफ अज्ञात बदमाश लूट के बाद मर्डर की वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो गए। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी भारी पुलिसफोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने एक भाई को मृतक घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरे भाई की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता के बेटे को पीटने वाले दरोगा का कर दिया गया ऐसा हाल

दरअसल, मामला थाना धौलाना क्षेत्र के सपनावत के पास का है। यहां मिली जानकारी के अनुसार गांव पारपा के रहने वाले दो सगे भाई सुनील और विकास बाइक पर सवार होकर दीवाली पर खुशियां मनाने के लिए मार्किट से सामान ख़रीदकर अपने परिवार और बच्चो के लिए लेकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे हथियारों से लेंस बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दोनों भाइयों सुनील और विकास को रोक लिया और हथियारों के दम पर लूट करने लगे, जब दोनों भाइयो ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने एक भाई को गोली मार दी और दूसरे को चाकुओ से गोद दिया और बदमाश दोनों भाइयो से बाइक व् अन्य सामान लूटकर फरार हो गए, जिसमें विकास की मौत हो गई और सुनील को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां, सुनील की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस अब फरार लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।