4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता के बेटे को पीटने वाले दरोगा का कर दिया गया ऐसा हाल

दरोगा दरोगा को पुलिस ने किया सस्पेंड, 3 लाईन हाजिर इलाके के लोगों में था दरोगा का खौफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 27 Oct 2019, 2:27 PM IST

india.jpg

मुज़फ्फरनगर. थाना नई मण्डी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित कॉलोनी किरण सिटी में 2 दिन पहले भाजपा नेता के पुत्र की पिटाई के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि मोबाइल कम्पनी के अधिकारी अमित वशिष्ठ और व्यापारी त्रिदेव चौहान के साथ कालोनी में ही रहने वाले उपनिरीक्षक कुमार गौरव सागर और सिपाही धीरेन्द्र के साथ ही 5 अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के मामले में एसएसपी अभिषेक यादव ने दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया है। इन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ इन पर विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। इस मामले में 3 पुलिसकर्मियों लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर आतंकी अलर्ट के बीच यूपी के इस शहर में गोलीबारी से पुलिस में मची अफरातफरी

पीड़ित अमित के पिता भाजपा के वरिष्ट नेता है और मेरठ में निवास करते हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान से की थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि 5 पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है। आरोपी दरोगा को पहले ही लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब निलंबन किया गया है। यह दरोगा वर्तमान में बागोवाली पुलिस चौकी पर तैनात था। आरोप है कि दरोगा द्वारा पड़ोसी त्रिदेव चौहान और अमित वसिस्ट के साथ मारपीट के साथ लूट भी की गई थी। लूटे गए मोबाइल की कीमत भी सवा लाख रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी में मारे गए प्रदीप के परिजनों को केन्द्रीय मंत्री ने दिवाली पर दिया बड़ा तोहफा

गौरतलब है कि आरोपी दरोगा कुमार गौरव के खिलाफ मोहल्ला वासी पहले भी कप्तान से शिकायत कर चुके हैं। मगर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा रोजाना शराब के नशे में धुत होकर मोहल्ले वासियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता आ रहा है। मगर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई ना होने से कॉलोनी वासी दरोगा का खौफ खाते थे।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश