
नोएडा. दिवाली का त्यौहार होने के कारण नोएडा पुलिस इस समय हाईअलर्ट पर है। पुलिस ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद होने का दावा कर रही है। इन सबके बीच नोएडा के थाना 24 क्षेत्र में दो लोगों के बीच हुए विवाद के बाद एक ने दूसरे की गोली मार दी। इस गोलीबारी की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस को सूचना तब मिली, जब जिला अस्पताल का मेमो सैक्टर 20 थाना पहुंचा। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घायल का इलाज शुरू कर दिया, लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए इलाज के लिए दिल्ली हायर के सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नोएडा की सड़कों पर पुलिस अधिकारी फुट पेट्रोलिंग करते हुए त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता होने का दावा कर रहे थे। उसी वक्त जिला अस्पताल में सीने में गोली लगने से घायल गिझौड़ निवासी आकाश तड़प रहा था। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
दिवाली पर गरीब बच्चों को कॉलेज प्रशासन ने दिया ऐसा गिफ्ट, चारों तरफ हो रही है तारीफ
घायल आकाश का कहना है कि उसे गोली उमेश ने मारी है। वह नशे में था। इसी दौरान उमेश के साथ हुए विवाद के दौरान उमेश ने उसे तमंचे से गोली मार दी। आकाश को कुछ लोग उसकी ही कार में डालकर जिला अस्पताल पहुंचे और वहां उसे छोड़कर भाग गए। जिला अस्पताल के ईएमओ ने इसकी सूचना सेक्टर 20 थाने को दी। इसके बाद 24 थाने के पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आकाश का बयान दर्ज करने के साथ ही उमेश की तलाश भी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
27 Oct 2019, 1:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.