scriptनमाज पढ़कर जा रहे लोगों से खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में कई घायल, देखें वीडियो | fight between two groups | Patrika News
शामली

नमाज पढ़कर जा रहे लोगों से खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में कई घायल, देखें वीडियो

Highlights:
-इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव व फायरिंग हुई
-जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए
-पथराव व फायरिंग से क्षेत्र में दहसत व्यापत है

शामलीOct 15, 2019 / 03:15 pm

Rahul Chauhan

screenshot_from_2019-10-15_15-10-23.jpg
शामली। जनपद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पथराव व फायरिंग से क्षेत्र में दहसत व्यापत है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें

Deoband के उलेमा ने कहा- पटाखों में आग लगाने के बजाए गरीबों पर खर्च करें पैसा- देखें वीडियो

दरअसल, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आजाद चौक का है। जहां देर रात करीब 10 बजे एक ही समुदाय के दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। दोनो पक्षो में मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि संघर्ष खुर्शीद पक्ष व बिलाल पक्ष में हुआ है। खुर्शीद पक्ष के लोगों का कहना है कि वह मस्जिद से नमाज पढ़कर घर वापस लौट रहे थे। उसी बीच बिलाल पक्ष के लोग बाहर गली में बैठे हुए थे, जहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। लेकिन मौके पर तो कॉलोनी के लोगो ने दोनो के बीच सुलाह करा दी।
यह भी पढ़ें

दूसरे समुदाय की युवती से छेड़छाड़ का आरोप बेटे पर लगा तो पिता ने खुद को फांसी लगाने का ऐलान कर दिया और फिर…

इसके कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये और एक दूसरे के साथ मारपीट करने के साथ ही पथराव व फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहसत व्यापत है। संघर्ष के दौरान घायल हुए युवकों के नाम साकिब, सावेज, शाहआलम, भूरा खुर्शीद, राकिब व फिरोज और महिला नगमा बताया जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सीओ सिटी जितेंद्र तोमर ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी घायलों को उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आरोपी पर कार्यवाही की बात कह रही है।

Home / Shamli / नमाज पढ़कर जा रहे लोगों से खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में कई घायल, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो