4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: दूसरे समुदाय की युवती से छेड़छाड़ का आरोप बेटे पर लगा तो पिता ने खुद को फांसी लगाने का ऐलान कर दिया और फिर…

Highlights मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र का मामला छेड़छ़ाड़ के आरोप से परेशान था पिता बेटे को युवती के भाई परेशान करते थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Oct 2019, 2:07 PM IST

meerut

मेरठ। बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप बूढ़ा पिता बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने फांसी लगा ली। जब बेटे के खिलाफ थाना लालकुर्ती में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, उस दौरान ही बूढ़े पिता ने ऐलान कर दिया था कि उसके बेटे को झूठा फंसाया गया है, वह अब जीवित नहीं रहेगा। फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा। फांसी लगाने की चेतावनी देने के 24 घंटे के भीतर ही पिता ने घर पर फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ेंः Reality Check: 25 हजार होमगार्डों की सेवा समाप्त को लेकर मचा हड़कंप, लेकिन चौंकाने वाली वजह आयी सामने

मामला थाना लालकुर्ती के तोपखाना मोहल्ले में फांसी लगाने वाले व्यक्ति का नाम तोताराम है। बताया जाता है कि तोताराम के बेटे के खिलाफ दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने थाना लालकुर्ती में लड़की से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसको लेकर तोताराम बहुत आहत था। तोताराम के बेटे महेश ने बताया कि उसके पापा ने आज फांसी लगा ली। महेश ने बताया कि एक लड़की ने उस पर झूठा आरोप लगाया था। उसके परिजन भी मेरे पापा को धमकी देते थे। मुझे भी जान से मारने की धमकी देते थे। महेश ने कहा कि उसके पापा ने कल ही आरोप लगाने वालों को कहा था कि तुम मेरे बेटे को झूठे आरोप में फंसा रहे हो। मैं अब जीवित नहीं रहूंगा, फांसी लगा लूंगा।

यह भी पढ़ेंः ट्रैफिक पुलिस से 'सेटिंग' होने के बाद मिला ई-चालान तो युवक ने बाइक पर छिड़का पेट्रोल, देखें वीडियो

बीती रात तोताराम ने फांसी लगा ली। महेश ने बताया कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। पुलिस लाइन में उसका काम चल रहा है। वह दिनभर घर में भी नहीं रहता। महेश का कहना था कि पुलिस ने उसको पकडऩे के लिए दबिश भी दी, लेकिन उस समय वह अपने काम पर था। इससे उसके पिता जी बहुत परेशान थे। घर पर पुलिस आ रही थी और इससे चलते बेइज्जती हो रही थी। उसके पिता बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश