27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी के तेज बहाव में बहे 2 बाइकों पर सवार 4 लोग, सामने आया हैरान कर देने वाला VIDEO

-नदी के तेज बहाव में बह गए 4 लोग-2 बाइकों पर सवार होकर पुल पार कर रहे थे चारों-युवकों की लापरवाही पड़ी जान पर भारी-सामने आया हैरान कर देने वाला VIDEO
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Aug 2022, 7:26 PM IST

News

नदी के तेज बहाव में बहे 2 बाइकों पर सवार 4 लोग, सामने आया हैरान कर देने वाला VIDEO

श्योपुर. मध्य प्रदेश के अदिकतर जिलों में जारी तेज बारिश के चलते कई नदी नाले उफान पर हैं। आलम ये है कि, कहीं सड़कों पर पानी भरा है तो कहीं पुल के ऊपर से नदी या नाले का बहाव जा रहा है। ऐसे में लोगों द्वारा लापरवाही की भी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच पुल पार करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा करने पर अबतक प्रदेश में ही सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। ऐसी ही लापरवाही का एक नजारा सूबे के श्योपुर में भी सामने आया। यहां उफनती नदी पार करना दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की जान पर बारी पड़ गया।

श्योपुर जिले में उफान पर आई विजयपुर इलाके की चंदेली नदी में दो बाइकों पर सवार 4 लोग बह गए। बता दें कि, ये चारों लोग करीब 500 मीटर दूर तक नदी में बहते हुए चले गए थे। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया, जिसके चलते चारों की जान बच गई।

यह भी पढ़ें- बिजली कंपनी के नाम से आया मैसेज- समय पर बिल न दिया तो कट जाएगी बिजली, फिर खाते से कट गए 2 लाख, जानें कैसे


सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

नदी पर बने पुल पर पानी होते हुए भी इन लोगों के ने लापरवाही पूर्वक अपनी बाइकें पुल के ऊपर से बह रहे पानी के बीच डाल दीं। लेकिन, बीच पुल पर पानी का बहाव तेज होने की वजह से य सभी पानी के तेज बहाव में बह गए। बाइक के साथ उसमें सवार 4 लोग भी पानी के तेज बहाव में बहने लग गए। बाइक सवारों की ये लापरवाही उनकी जान भी ले सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर उन्हें नदी के तेज बहाव से बाहर निकाल लिया, लेकिन इससे उनकी जान बच गई।


एक बाइक तो बच गई, पर दूसरी का कोई पता नहीं

पानी के तेज बहाव में दो बाइकों में से एक को ग्रामीणों ने बाहर निकाल ली, लेकिन दूसरी बाइक तेज बहाव में बह गई। अक्सर देखा जा रहा है कि, लोग जान की परवाह किए बगैर नदी नालों को पार करने लगते हैं। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो जाते हैं।