27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली कंपनी के नाम से आया मैसेज- समय पर बिल न दिया तो कट जाएगी बिजली, फिर खाते से कट गए 2 लाख, जानें कैसे

बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यहां ठगों ने मैसेज किया- बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काट देंगे, एप डाउनलोड करवाकर बैंक खाते से ठग लिए 1.96 लाख रुपए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Aug 2022, 4:11 PM IST

News

बिजली कंपनी के नाम से आया मैसेज- समय पर बिल न दिया तो कट जाएगी बिजली, फिर खाते से कट गए 2 लाख, जानें कैसे

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने बिजली उपभोक्त को मैसेज किया कि- बकाया बिजली बिल जमा नहीं किये तो उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। मैसेज पढ़कर पीड़ित ने रिप्लाई किया तो बदमाशों ने उन्हें मोबाइल एप डाउनलोड करके उसके माध्यम से पैमेंट करने की बात कही। जैसे ही युवक द्वारा एप डाउनलोड करके उसे खासे से लिंक किया गया, तत्काल ही उसके बैंक अकाउंट में मौजूद 1 लाख 96 हजार रुपए खाते से निकल गए। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर के आधार पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि, शहर के गोला का मंदिर इलाके में रहने वाले प्रकाश राय के मोबाइल पर मैसेज आया कि, अगर आप ने अपना बिजली का बिल समय पर जमा नहीं किया है। शाम 7.30 बजे तक बिजली बिल राशि ऑनलाइन जमा नहीं हुई तो आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। पीड़ित के अनुसार, मैसेज पढ़कर वो घबरा गया और कनेक्शन कटने के डर से आए मैसेज पर रिप्लाई कर दिया। ठगों ने मैसेज से बिजली कंपनी के अधिकारी का मोबाइल नंबर देते हुए संपर्क करने को कहा। पीड़ित ने ठगों के कहे अनुसार मैसेज में बताए गए बिजली कंपनी के अधिकारी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया।

यह भी पढ़ें- एक साथ फन फैलाए बैठे थे 8 कोबरा सांप, जिसने भी देखा रह गया दंग, देखें वीडियो

जबतक अहसास हुआ, तबतक हो चुकी थी देर

इसके बाद जब युवक द्वारा संबंधित नंबर पर कॉल किया गया तो सामने वाले शख्स ने खुद को बिजली कंपनी का अधिकारी बताया। साथ ही, उसने कहा कि, अगर वो बिजली कनेक्शन कटने के चकक्र से बचना चाहता है तो प्ले स्टोर से एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर ले। इसी के माध्यम से शेष बिल का भुगतान करने पर उसके खिलाफ कोई कार्रवई नहीं की जाएगी। पीड़ित ने जैसे ही एप डाउनलोड किया और उस पर आए कोड को फोन लाइन पर मौजूद व्यक्ति ने मांगा। कोड देते ही प्रकाश के बैंक खाते से 1 लाख 96 हजार रुपए निकल गए। जब तक पीड़ित को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ, तबतक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है।

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो