Side Effects Of Patharchatta: ये लोग ना करें पत्थरचट्टा का सेवन
Side Effects Of Patharchatta: पत्थरचट्टा के पत्तों का रस आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए काम में लिया जाता है। यह किडनी स्टोन को गलाने में मदद करता है और घाव भरने में भी फायदेमंद है। लेकिन, इसका सेवन सभी के लिए सुरक्षित नहीं है।
अत्यधिक मात्रा में पत्थरचट्टा का रस दस्त, उल्टी और मतली का कारण बन सकता है। खासकर, जो लोग संवेदनशील पाचन तंत्र वाले हैं, उन्हें यह दिक्कत हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को इससे बचना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कम कर सकता है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भपात का खतरा हो सकता है।
अगर आप पत्थरचट्टा का उपयोग करना चाहते हैं, तो पहले विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।