5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत के साये में पढऩे को मजबूर देश का ‘भविष्य’, पचास वर्ष पुराना स्कूल भवन हुआ जर्जर

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बहरी भवन का मामला

2 min read
Google source verification
Govt school of Singrauli is shabby, students teacher are scared

Govt school of Singrauli is shabby, students teacher are scared

बहरी/सीधी. स्कूल चलें हम का द्वितीय चरण आगामी १६ जून से शुरू होगा। पहले चरण का प्रवेशोत्सव मनाया जा चुका है, लेकिन विद्यालयों की स्थिति से जिम्मेदार अधिकारी अभी भी अनजान बने हुए हैं। विद्यालयों में कहीं शिक्षक नहीं हैं तो कहीं भवनों की स्थिति इतनी जर्जर है कि बारिश के मौसम मेें वह कभी भी धरासायी हो सकते हैं, लेकिन जिम्मेदार इस सब से बेपरवाह कागजी कोरमपूर्ति करने में व्यस्त हैं।

पचास वर्ष पुराना भवन हो चुका है जर्जर
विद्यालय भवनों की जर्जर स्थिति का एक मामला जिले की महत्वपूर्ण स्कूलों में शुमार तहसील मुख्यालय बहरी स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल का है। तहसील मुख्यालय बहरी नगर के मध्य में स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं से 12 तक कक्षाएं संचालित होती हैं, जिसमे कुल करीब 14 सेक्शन हंै, सभी संकाय मिलाकर उक्त विद्यालय में बालक बालिका दोनों ही पढ़ते हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस विद्यालय में सत्र 2016-17 में 916 और सत्र 2017-18 में 780 छात्र तथा सत्र 2018-19 मेें करीब 600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे, लेकिन विडंबना ये है कि विद्यालय में सुरक्षित भवन नहीं है।

विद्यालय भूमि पर अतिक्रमण
बाउंड्रीवाल के अभाव के कारण विद्यालय भवन की भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर कई बार लिखित रूप में जिम्मेदार अधिकारियों के पास शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सीमांकन तक किया जाना उचित नहीं समझा जा रहा है।

लैब के दो कमरे हैं सुरक्षित
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य की माने तो स्कूल का भवन करीब पचास वर्ष पुराना है, भवन की हालत यह हो चुकी है कि वह मरम्मतीकरण के लायक भी नहीं बचा है। बारिश में पूरा भवन टपकता है। कक्षों में पानी की धार लग जाती है, ऐसी स्थित में ज्यादा बारिश होने पर विद्यालय में अवकाश घोषित करना पड़ता है। बताया गया कि भवन के नाम पर लैब के लिए दो कक्ष कुछ वर्ष पूर्व बनाए गए थे, वही सुरक्षित बचे हैं, लेकिन इन दो कमरों में सभी कक्षाएं संचालित कर पाना संभव नहीं है।

व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन
समाज कल्याण समिति बहरी के अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि बहरी मुख्यालय स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है, यहां न तो भवन है और न ही शिक्षक। व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने पूर्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस सत्र में यदि व्यवस्थाएं बेहतर नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

वर्षों से किया जा रहा पत्राचार
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जेएल पटेल ने कहा कि विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय है, बारिश के मौषम मेें कभी भी भवन धराशायी हो सकता है, नवीन भवन हेतु वर्षों से पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। विद्यालय की भूमि अतिक्रमण की चपेट में आती जा रही है। भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण बारिश होने पर विद्यालय में छुट्टी करनी पड़ती है।