5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश में भरभरा कर गिरा मकान, मलबे में दबा मुखिया

-सिहावल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरी के रामपुर गांव की घटना -घायल अधेड़ को उपचार के लिए सीएचसी सिहावल में कराया गया भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification

सीधी

image

Ajay Chaturvedi

Jun 20, 2020

बारिश गिरा कच्चा मकान

बारिश गिरा कच्चा मकान

सीधी/सिहावल. जिले के सिहावल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरी के रामपुर गांव में तेज बारिश के दौरान अचानक एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। इस घटना में घर का मुखिया श्यामलाल कोल पिता धनुकधारी कोल (52 वर्ष) मकान के मलबे में दब गया। घर के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।

घर के सदस्यों की चीख-पुकार सुन कर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और मकान के मलबे में दबे श्यामलाल कोल को किसी तरह बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल श्यामलाल को रात में ही उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिहावल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल की हालत में सुधार हो रहा है।

बताया गया कि जिस वक्त अचानक कच्चा मकान गिरने लगा उस समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। लेकिन तेज आवाज होने पर उनकी नींद खुल गई और भगदड़ मच गई। परिवार के सदस्यों ने देखा की घर के मुखिया मकान के मलबे में दब गए हैं, तो शोर मचाना शुरू किया। चीख-पुकार सुन कर ग्रामीण जुटे और मलबा हटा कर बड़ी मशक्कत से अधेड़ को बाहर निकाला। पीडि़त परिवार ने सहायता राशि दिलाए जाने की भी मांग की है।