सीधी

पड़ोसी महिलाओं ने युवक को फंसाकर ऐंठे 15 लाख, जानें पूरा मामला

पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़कर जेल भेजा...

less than 1 minute read
Apr 09, 2023

सीधी. बेरोजगार युवक को नौकरी का झांसा देकर 15 लाख की ठगी करने वाली दो दोनों महिलाएं आखिरकार जेल भेज दी गई हैं। मामला सीधी जिले का है जहां जमोड़ी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। पहले मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन चालान प्रस्तुत करने पर न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।

नौकरी के नाम पर लगाया 15 लाख का चूना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रीवा की रहने वाली प्रियंका तिवारी व रूपाली मोईत्रा नाम की दो महिलाओं ने सीधी के शिवम सिंह को सीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी की थी। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत की थी महिलाओं ने 15 लाख रुपए लेने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगवाई थी और करीब एक साल से अपनी पहचान वाले के एनजीओम में का करा रही थीं। करीब सालभर होने के बाद जब उसने नौकरी के बारे में पूछा तो दोनों गोलमोल जवाब देने लगीं जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


ऐसे जाल में फंसाया
पीड़ित युवक शिवम सिंह रीवा के शिवनगर इंजीनियरिंग कॉलोनी के पास रहता था, जहां उसकी मुलाकात मोहल्ले में ही रहने वाली प्रियंका तिवारी से हुई थी। इसी दौरान उनके बीच बातचीत होने लगी और एक दिन युवक ने नौकरी को लेकर बात की थी जिसके बाद प्रियंका ने रुपाली के साथ मिलकर युवक को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 15 लाख रुपए ऐंठ लिए थे।

देखें वीडियो- खतरनाक कोबरा सांप ने सर्प विशेषज्ञ को डंसा

Published on:
09 Apr 2023 10:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर