9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के सीधी में महिला के साथ बर्बरता, लाठी-लात-घूंसे बरसाए, बाल पकड़कर जमीन पर पटका

Sidhi- सीधी के बहरी गांव में गुंडागर्दी, महिला के साथ सरेआम मारपीट

2 min read
Google source verification

सीधी

image

deepak deewan

Feb 08, 2026

Brutality against a woman in Bahri village of Sidhi

Brutality against a woman in Bahri village of Sidhi

Sidhi- मध्यप्रदेश में एक शख्स ने एक महिला के साथ बर्बरता की। उसने महिला को खूब मारा, उस पर ला​ठी बरसाई। महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात घूंसे भी बरसाए। प्रदेश के सीधी जिले में यह वारदात हुई। युवक महिला को मारता रहा। इस दौरान कई लोग आसपास थे पर किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जोकि अब वायरल हो रहा है।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के एक गांव बहरी में महिला के साथ मारपीट की यह घटना हुई। वायरल वीडियो में युवक संतोष पाठक महिला के साथ बर्बरता से मारपीट करता नजर आ रहा है। महिला उसके कब्जे से छूटने से कोशिश करती रही लेकिन पाठक उसे कभी लाठी से मारता रहा तो कभी लात घूंसे बरसाता रहा।

महिला की सरेआम पिटाई की

बहरी बाजार में एक महिला के साथ युवक द्वारा मारपीट करने का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हुआ। वायरल वीडियो में यह बताया जा रहा था कि मारपीट करने वाला युवक संतोष पाठक भाजपा का पदाधिकारी है और लाडली बहना के साथ बेरहमी के साथ सार्वजनिक स्थल में मारपीट कर रहा है।

वायरल वीडियो पर बहरी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले युवक संतोष पाठक पिता दिवाशंकर पाठक निवासी ग्राम सिहौलिया के विरूद्ध गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी संबंधी धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपी युवक की तलाश भी की जा रही है।

यह भी कहा जा रहा है कि संतोष पाठक भाजपा का  पदाधिकारी नहीं है बल्कि एक यूट्यूबर व व्यापारी है। बहरी बाजार के तिराहे में एक गुमटी को हटाने को लेकर महिला से विवाद हुआ था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया, प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो के आधार पर युवक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पता चला है कि वीडियो को कट करके सोशल मीडिया में डाला गया है, पूरा वीडियो देखने पर स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है और युवक की तलाश भी जारी है।