MP Election 2023 : 2008 में अस्तित्व में आई थी सिहावल विधानसभा सीट, अब तक हुए 3 चुनावों में कांग्रेस का रहा है दबदबा।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 78 सिहावल सीधी जिले की एक अहम सीट है । सिहावल सीट पर इस बार 69.56% मतदान हुआ है और जनता ने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है जिसका फैसला 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद सामने आएगा और पता चलेगा कि सिहावल में जनता ने किसे जीत का आशीर्वाद दिया है। 2007 के परिसीमन के बाद सिहावल सीट अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर अब तक सिहावल सीट पर तीन बार चुनाव हुए हैं जिनमें से एक बार भाजपा और दो बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पिछली दो बार से कांग्रेस के 'हाथ' में सिहावल सीट है और इस बार कांग्रेस की कोशिश यहां जीत की हैट्रिक लगाने की है।
कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल v/s भाजपा के विश्वमित्र पाठक
सिहावल विधानसभा सीट पर एक बार फिर दो पुराने प्रतिद्वंदियों कांग्रेस के मौजूदा विधायक कमलेश्वर पटेल और भाजपा के विश्वमित्र पाठक के बीच अहम मुकाबला है। साल 2013 के विधानसभा चुनावों में भी ये दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और तब कमलेश्वर पटेल ने विश्वमित्र पाठक को शिकस्त दी थी। ऐसे में भाजपा के विश्वमित्र के पास इस बार 10 साल पुरानी हार का बदला लेने का मौका है तो वहीं लगातार दो बार से विधायक कमलेश्वर पटेल की कोशिश लगातार तीसरा चुनाव जीतकर जीत की हैट्रिक लगाने की है।
यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : हर चुनाव में विधायक बदल देती है इस सीट की जनता
सिहावल विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 52 हजार 958
पुरुष मतदाता- 1 लाख 32 हजार 622
महिला मतदाता- 1 लाख 20 हजार 355
पिछले 2 विधानसभा चुनावों के मतदान प्रतिशत
साल 2018- 66.37%
साल 2013- 65.33%
सिहावल सीट का इतिहास
साल 2018- कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल ने भाजपा के शिवबहादुर चंदेल को 31 हजार 506 वोटों से हराया।
साल 2013- कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल ने भाजपा के विश्वमित्र पाठक को 32 हजार 556 वोटों से हराया।
यह भी पढ़ें-mp election 2023 : इस सीट पर आजतक नहीं मिली है कांग्रेस को जीत ?