राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सीकर जिले में लक्ष्मणगढ़, खंडेला, नीमकाथाना और दांतारामगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में है। पिछले चुनाव में 88 प्रत्याशी मैदान में रहे। इस बार अकेले सीकर जिले से 140 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। हालांकि पूरी तरह स्थिति नाम वापसी के बाद साफ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि मंगलवार को नामांकन फॉर्मो की जांच होगी।